गुरारू: मथुरापुर में मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी का अभिनंदन, 22 जून के आभार समारोह में शामिल होने का आह्वान
Guraru, Gaya | Jun 13, 2026 प्रखंड के मथुरापुर बाजार में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने की। समारोह में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे।