प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सूरतगढ़ में लोक परिवहन व ग्रामीण रूट की करीब 250 निजी बसें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहीं। अनूपगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर व रावतसर रूट प्रभावित हुए, यात्रियों को भारी परेशानी हुई। बस संचालक लैगेज कैरियर अनुमति और फिटनेस सेंटर जिला मुख्यालय पर बहाल करने की मांग पर अड़े। मंगलवार दोपहर निजी बस स्टैंड सूने नजर आए।