शाजापुर: शाजापुर बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल में घुसा सांप, बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
शाजापुर बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल में घुसा सांप, बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर में रहने वाले जीवन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से बस स्टैंड पर पहुंचे इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी मोटरसाइकिल में सांप घुस गया है। मोटरसाइकिल में सांप घुसने सुचना लगते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बड़ी मशक्कत के बाद सांप को निकाला।