नानपारा: ढोड़े गाँव में प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन, नानपारा सोनू इलेवन ने नवाबगंज को 10 विकेट से हराया
बहराइच के ढोड़े गांव में मंगलवार को ढोड़े गांव प्रीमियर क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला गया। इस मैच में नानपारा सोनू इलेवन ने नवाबगंज टाइगर इलेवन को 10 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रेबू सलमानी ने फीता काटकर किया। यह लीग ढोड़े गांव के मैदान पर आयोजित की जा रही है।