उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के DRM गौरव गोविल गुरुवार शाम सूरतगढ़ पहुंचे। जहां स्टेशन पर नागरिक संघर्ष समिति की ओर से DRM को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन के जरिए स्टेशन के मुख्य द्वार पर लाइटिंग वाला साइन बोर्ड लगाने। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट को सही करवाने। शौचालयों की सुविधा उपलब्ध करवाने। कोरोना के समय बंद की गई 6 रेल गाड़ियां फिर से शुरू करने...