विधायक जनार्दन पासवान शनिवार को शाम 5 बजे एकदिवसीय दौरे पर कसियाडीह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए। जहां गांव के ग्रामीणों ने विधायक को लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप के कारण अलाव की व्यवस्था करने की मांग की इसके साथ ही सड़क एवं स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर विधायक ने समाधान का भरोसा दिया