डलमऊ: शेखवाडा से मियां टोला तक निकला पलंग जुलूस, दिखी गहरी अकीदत
सातवीं मोहर्रम के अवसर पर डलमऊ कस्बे के शेखवाडा मोहल्ले से नदीम अहमद की अगुवाई में पलंग का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस अपने कदीमी मार्ग से होते हुए थाना चौराहा पहुंचा और वहां से मियां टोला के लिए रवाना हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह लंगर और शर्बत की व्यवस्था की गई। अकीदतमंदों ने सीना-ज़नी कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी