सब्जी मंडी में फलों को पकाने में उपयोग होने वाले एथिलीन पाउडर के सुरक्षित निपटान को लेकर खाद्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी संदीप वर्मा रविवार सुबह 11 बजे मंडी पहुंचे और करीब आधा दर्जन फल व्यापारियों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान व्यापारियों को समझाइश दी गई ।