बीना: कृषि उपज मंडी के सामने जैविक हाट बाजार का 27वां सप्ताह, नागरिकों को मिल रही ताजी सब्जियां
Bina, Sagar | May 17, 2026 जैविक हाट बाजार का 27वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। रविवार की सुबह से ही यहां की रौनक कुछ अलग थी। जहां एक तरफ ताजी सब्जियों की महक तो दूसरी तरफ ग्राहकों के चेहरों पर संतोष भरी मुस्कान।बेहतर दामों में मिल रही शुद्ध, रसायन-मुक्त और ताजी जैविक सब्जियां देखकर नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था।शासन के निर्देश पर हर रविवार को हाट बाजार लगाया जाता है।