गोस्वामी ध्वजाधर तारा उच्च विद्यालय जगैली में राष्ट्रीय महिला दिवस व सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस के मौके पर शुक्रवार को 11 बजे आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, समानता, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। शुभारंभ एसआई सुधा रानी, मुखिया शबनम आरा, एचएम संध्या वत्स के द्वारा संयुक्त रूप से नायडू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।