दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के पास हुए बम धमाका मामले में गिरफ्तार आरोपी यासिर अहमद डार को 26 दिसंबर तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तार किया गया वह नौवां आरोपी है। डार को आत्मघाती उमर-उन-नबी का करीबी सहयोगी बताया गया है। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांद