मनेर: माधोपुर गांव के पास ट्रक और कार की टक्कर, चार लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त
Maner, Patna | May 10, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव के पास ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।