#गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम जसवापुर में नाले के पास संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। क्षेत्र को सुरक्षित कर एएस चेक टीम द्वारा जांच कराई गई, जबकि बीडीएस टीम को भी बुलाया गया है। बीडीएस टीम के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 10, 2026