मुख्यालय का दर्जा प्राप्त होने के बावजूद रीठी रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार है। यहां ना तो यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है और ना ही बैठने के लिए पर्याप्त बेंचें उपलब्ध हैं। गर्मी के दिनों में यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं