महाराजगंज: बछरावां अस्पताल से इलाज कराकर निकली महिला गेट पर हुई हादसे का शिकार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
26 जून शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे अस्पताल से इलाज करवा कर गेट के बाहर निकलीऔर महिला हादसे का शिकार हो गई। गेट पर के बगल में लगा हुआ अस्पताल के बोर्ड में कार टकरा गई, टक्कर लगने से बोर्ड महिला के सिर के ऊपर गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट आ गई महिला को इलाज के लिए वापस फिर एक बार अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज किया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई गई।