सिवनी: बरघाट में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Apr 6, 2026 सिवनी के बरघाट थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक चालक संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज जारी है। वहीं पुलिस घायल के बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।