राजगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गांव श्योपुरा के नजदीक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो जीप ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
Rajgarh, Churu | Apr 28, 2026 एनएच 52 पर स्थित गांव श्योपुरा के नजदीक मंगलवार दोपहर को एक स्कॉर्पियो जीप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घटना का मौका निरीक्षण किया। वही पुलिस ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरूदयाल की मौत को लेकर गांव गोठया छोटी निवासी उसके चाचा के लड़के रमेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया है।