मिश्रिख: महोली इलाके में स्वास्थ्य केंद्र के साथ निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता का डीएम ने किया निरीक्षण, मचा हड़कंप
जनपद के महोली इलाके में सीतापुर जिला अधिकारी राजा गणपति आर के आगमन पर स्वास्थ्य केंद्र के साथ अन्य विभागों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है जिलाधिकारी के द्वारा महोली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया और बिल्डिंग की छत पर आई सीलन को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गुडवत्ता हीन कार्यो पर स्पष्टीकरण के आदेश जारी किए हैं।