जानसठ: मीरापुर पुलिस और एफ एस टी टीम ने आदर्श आचार संहिता के चलते चेकिंग के दौरान बाइक सवार से एक लाख 72 हजार 220 रूपये जब्त
मीरापुर पुलिस और एफ एस टी की सयुंक्त टीम ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार से एक लाख 72 हजार 220 रूपये जब्त किये गए है।चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में चल रही आदर्श आचार संहिता के चलते चेकिंग मे बाइक सवार इस्लाम पुत्र हाजी वदलू से रकम पकड़ी।पुलिस ने पूछताछ और अग्रिम कानूनी कार्यावही शुरू कर दी है।