दुधि: ग्राम चंदुवार में ननिहाल में खेलते समय 4 वर्षीय बच्चे की कुएं में गिरने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शक्तिनगर के बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदुवार में एक शादी समारोह के दौरान 4 वर्षीय मासूम बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान रियांश (पुत्र रोहतास) निवासी ग्राम औरैया, थाना करवा कटरा, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।