महाराजगंज: अघौरा के पास अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
22 जून सोमवार की रात्रि 9:00 बजे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक शुक्ला के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक उन्नाव जनपद का निवासी बताया जा रहा है।