गौरिहार: मुड़हरा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली जागरूकता रैली
गौरिहार क्षेत्र के मुड़हरा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम शनिवार कि सुबह करीब 11:30 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, टीकाकरण, शिक्षा, नशामुक्ति और मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।