बालाघाट: बालाघाट नगर में अमन-चैन के पैगाम के साथ निकला शाही संदल, दरगाह में पेश की गई चादर
हजरत सैय्यद अलहाज अब्दुल हकीम उर्फ हक्कू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह चिश्ती के 222वें सालाना उर्स के अवसर पर 26 जून शुक्रवार की दोपहर में अमन, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हुए भव्य शाही संदल निकाला गया। दरगाह शरीफ से शुरू हुआ संदल नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः आस्ताना-ए-औलिया दरबार पहुंचा, जहां बाबा की मजार पर अलम और चादर पेश कर देश-दुनिया में शांति, खु