सीकर जिले के धोद पंचायत समिति सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की अंतिम साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रधान सुनीता रणवा ने की। बैठक में उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की।