गोंडा: गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर, बाढ़ चौकियां अलर्ट
Gonda, Gonda | Aug 23, 2024 गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी. ऊपर बह रहा है। जिससे करनैलगंज व तरबगंज तहसील के कुल 22 गांव बाढ़ से प्रभावित है,जिसमे से 7 गांव अति प्रभावित है। DM ने बताया कि बाढ़ चौकियां अलर्ट पर हैं। PAC फ्लड की 1 व SDRF 1 टीम व 88 नावें में लगी हैं, अबतक 6275 राहत किट, 26326 क्लोरीन की गोली, 10061 ORS व 21916 लांच पैकेट वितरित किया जा चुका है।