पालमपुर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने थुरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में की शिरकत
रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भाजपा मंडल तोरल द्वारा आयोजित बैठक में शिरकत की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में क्षेत्र के भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा पार्टी की अन्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।