गिरिडीह: कोलडीहा में बाइक दुर्घटना, नियाज अंसारी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल से धनबाद रेफर
नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा निवासी नियाज अंसारी सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। शुक्रवार को 11 बजे इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि नियाज अंसारी घर से निकल कर मोटरसाइकिल से कोलडीहा मोड गया ही था। वहीं किसी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसके मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।