डलमऊ: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने डलमऊ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई
रविवार को समय लगभग 10 बजे तक भारी भीड़ के साथ दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने डलमऊ के रानी शिवाला घाट, वीआईपी घाट, शंकट मोचन घाट, पथवारी देवी घाट समेत विभिन्न घाटों पर हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद घाट किनारे बने प्राचीन देवी देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों को दान पुण्य दिया।