अम्बाला: एनडीए गठबंधन के 11 साल हिंदुस्तान के लिए रहे गोल्डन पीरियड, 2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र : मंत्री अनिल विज
Ambala, Ambala | May 29, 2025 हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि एनडीए गठबंधन के आज 11 साल पूरे हो गए हैं और ये 11 साल हिन्दूस्तान के गोल्डन पीरियड रहें हैं। इसी प्रकार, देश की विकास की रफतार तेज करने के लिए वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत हैं ताकि हम साल 2047 तक हिन्दूस्तान को विकसित राष्ट्र बना सकें। कोरोना से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी है।