अजीतमल: अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बनारस की महिला ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अयाना थाना निवासी नगला बनारस निवासी रामकुंअर ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी 37 साल पहले जगतमोहन के साथ हुई थी। उसकी तीन बेटी व एक बेटा भी है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती है। आरोप लगाया कि पति ने उसे बिना तलाक दिए चोरी छिपे गुड्डी देवी के साथ शादी कर ली। इसके बाद गुड्डी देवी का नाम परिवार रजिस्टर पर भी दर्ज करवा दिया।