अजीतमल: कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम दरबटपुर निवासी नाबालिग लड़की हुई लापता, मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाली अजीतमल पुलिस ने नाबालिक के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पिता ने बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री 22 मार्च की दोपहर पड़ोसी गांव दरबटपुर में टेलर के यहां कपड़े सिलवाने गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। सोमवार की सुबह 11:30 बजे पिता ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।