मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर की अपील,आकाशीय बिजली को हल्के में न लें,बारिश के दौरान सतर्क रहें,सुरक्षा नियमों का सभी करें पालन।
मुरैना में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के निर्देशन में जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम में खुले स्थानों, पेड़ों, बिजली के खंभों और धातु की वस्तुओं से दूर रहें। गरज सुनते ही सुरक्षित भवन में जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। घर में रहें। मौसम अलर्ट पर नजर रखें।