एसपी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में आज सोमवार की सुबह 11 बजे से जनसुनवाई की गई है। जहां आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित थाना अध्यक्ष/ प्रभारी निर्देशकों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित थाना अध्यक्षों को फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है।