कोढ़ा: भूमि विवाद संबंधित मामलों की सुनवाई को लेकर रौतारा थाना प्रांगण में जनता दरबार का हुआ आयोजन
Korha, Katihar | Jan 27, 2024 कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना प्रांगण में भूमि विवाद संबंधित मामलों के निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर कुल तीन मामलों में से एक मामले पर सुनवाई की गई। वहीं भूमि मापी, दखल कब्जा, सीमांकन आदि आए मामलों पर सुनवाई की गई। बताया गया कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया है।