कोढ़ा: जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा
Korha, Katihar | Jan 26, 2024 जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में पंचायत के मुखिया रीना देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में पंचायत के चौमुखी विकास व योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।