कोढ़ा: बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में घरेलू व पारिवारिक मामलों के निपटारा हेतु ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन
Korha, Katihar | Jan 25, 2024 बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों के निपटारा हेतू ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। जिसमें तीन मामलों पर हुई सुनवाई की गई। मौके पर आयोजित ग्राम कचहरी में पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए। वहीं आए आवेदनों पर पंचों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की मौजूदगी में कुल 03 मामलों पर सुनवाई की गई।