धार: भारतीय मेडिकल एसोसिएशन की धार शाखा ने IMA भवन में चिकित्सा संगोष्ठी का किया आयोजन
Dhar, Dhar | Oct 27, 2024 भारतीय मेडिकल एसोसिएशन धार शाखा द्वारा चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन आईएमए भवन, मांडू रोड धार में किया गया। इस मौके पर हृदय रोग निदान, रीढ़ संबंधी आपरेशन के साथ कैंसर के निदान पर नई जानकरी साझा की गई। खासकर कैंसर रोग निदान में रेडिएशन थेरेपी संबंधी भ्रांतियों और नवीन तकनीकों पर विचार रखें गए।