दुधि: अनपरा में ड्यूटी जा रहे संविदा मजदूर को रोडवेज बस ने टक्कर मारी, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला के समीप शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार संविदा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सिंगरौली, मध्यप्रदेश निवासी राजलाल पुत्र रामविशाल क्षेत्र के निजी परियोजना में संविदा मजदूर के रूप में कार्य करता है।वह प्रथम पाली की ड्यूटी करने के लिए सुबह अपनी बाइक से परियोजना में कार्य करने जा रहा था।