बड़ौद: बड़ोद कृषि उपज मंडी में आज 500 बोरी फसलों की आवक हुई, गेहूं अधिकतम मूल्य 2684 प्रति क्विंटल बिका, 5 बजे तक नीलामी चली।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 500 बोरी फसलों की आवक हुई, जिसमें गेहूं, सोयाबीन, रायडा व धनिया की फसल की आवक रही। गेहूं का अधिकतम मूल्य 2684 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका, सोयाबीन 4495 प्रति क्विंटल, रायडा 5187 प्रति क्विंटल, वहीं धनिया ₹6484 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी की गई। शाम को 5 बजे तक नीलामी चली।