बड़ौद: इकलेरा गांव में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,30 लोगों ने किया रक्तदान,समाजसेवी सुरेशसिंह व डॉ ने किया रक्तदाताओं का सम्मान
आगर जिले के बडौद ब्लाक के ग्राम इकलेरा में समाजसेवी सुरेश सिंह द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे करीब 30 लोगों ने रक्त दान किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर अजर मुल्तानी वह सुरेश सिंह द्वारा रक्तदाताओं का पुस्प माला पहनाकर वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में समाजसेवी युवा उपस्थित रहे।