बेलदौर: बघरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मूक बधिर युवक की हुई मौत, गांव में छाया मातम
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बन पंचायत के बघरा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाहर कुमार (23 वर्ष), पिता योगेंद्र सदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सोमवार की शाम से ही लापता था। परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह गांव