अमानगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा आसी नायक पिता रमाकांत नायक का चयन मिस इंडिया जूनियर ग्रांड फिनाले के लिए होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश वर्मा स्वयं छात्रा के निवास पर पहुंचे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक बधाई दी।