रायबरेली: गल्ला मंडी की रहने वाली महिला करंट की चपेट में आई, प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया
रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गल्ला मंडी की रहने वाली आशा देवी करंट की चपेट में आ गई ।करंट की चपेट में आने से मामूली रूप से महिला जली। परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रोशन पटेल ने बताया कि मामूली रूप से जली हैं,प्राथमिक उपचार करके घर भेज दिया गया।