जमुई: मलयपुर पावर ग्रिड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Mar 30, 2025 मलयपुर पावर ग्रिड के पास रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी सितलेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक सितलेश कुमार के शव को शाम 5'00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।