जमुई: नवडीहा गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से एक बच्चे की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 30, 2025 जमुई जिले के ख़ैरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गांव में रविवार को दिन के 11:30 बजे शौच कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार ई- रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।