जमुई: कचहरी चौक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के नजदीक परिवर्तन शिक्षा सेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित
Jamui, Jamui | Mar 30, 2025 रविवार की दोपहर 3 बजे के करीब कचहरी चौक पर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल के नजदीक परिवर्तन शिक्षा सेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 13 अप्रैल 2025 को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में बड़ी संख्या में भागीदारी के लिए रणनीति बनाना था।