जमुई: महिसौड़ी चौक पर रविवार को स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Mar 30, 2025 जमुई के महिसौड़ी चौक पर रविवार 4 बजे स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 14 के लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता, मुख्य पार्षद मोहम्मद हलीम और स्थानीय वार्ड पार्षद का पुतला दहन किया।