सीतापुर: हरगांव नहर के पास जानवर को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटी, दो लोग घायल
हरगांव नहर के पास जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सड़क पर पलट गई। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने इलाज किया हालत को देखते हुए सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जिला अस्पताल में लाकर परिवार वालों ने कराया भर्ती यहां पर डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है इलाज।