भदोही: रजपुरा चौराहा और पकरी तिराहा पर क्षेत्राधिकारी भदोही और थानाध्यक्ष भदोही के साथ वाहनों की ली गई तलाशी।
भदोही नगर के रजपुरा चौराहा और पकरी तिराहा पर क्षेत्राधिकारी भदोही अजय चौहानऔर थानाध्यक्ष भदोही के साथ वाहनों की चेकिंग की जा रही है। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अब सतर्क हो गई है किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती उसी कड़ी में आज नगर के कई जगहों पर आज वाहनों की तलाशी ली गई और कुछ वाहन चालकों को निर्देश भी दिया गया।