भदोही: सेल्फ मारते ही टाटा सूमो के इंजन में लगी आग, किसी तरह ड्राइवर ने बचाई जान।
भदोही नगर के सलेमपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही टाटा सुमो ड्राइवर ने सेल्फ मारा वैसे ही इंजन में आग पकड़ ली और धूधू कर पूरा गाड़ी जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग तो बुझाई लेकिन बचा तो सिर्फ मलवा ।ड्राइवर ने किसी तरह अपना जान बचाने में कामयाब रहा।